Logo
Loading...
News Image
26 June 2026 Membership Abhiyan

श्री टीकाराम सेवा संस्थान के विस्तार हेतु अलीगढ़ में शिष्टाचार भेंट एवं संगठन विस्तार का संकल्प

आज श्री टीकाराम सेवा संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा संस्था के विस्तार एवं सामाजिक सेवा गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जनपद अलीगढ़ में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री के.पी. सिंह जी एवं अधिवक्ता श्री जे.पी. सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की गई।
इस अवसर पर संस्थान की विचारधारा, उद्देश्य एवं भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों सम्मानित अधिवक्ताओं ने संस्थान के "शिक्षा, सेवा और समर्पण" के संकल्प की सराहना करते हुए संगठन से जुड़ने की सहमति प्रदान की। संस्थान परिवार ने उन्हें ससम्मान अपनी टीम का सदस्य बनाया।
इस अवसर पर संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकुर कुमार जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार जी, हाथरस जिला अध्यक्ष श्री योगेंद्र वार्ष्णेय जी, हाथरस जिला महासचिव श्री प्रमोद कुमार जी, अलीगढ़ जिला अध्यक्ष श्री कुंदन सिंह जी तथा अलीगढ़ जिला उपाध्यक्ष श्री विशाल कश्यप जी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि श्री टीकाराम सेवा संस्थान शिक्षा, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर जनपद अलीगढ़ सहित पूरे प्रदेश में आगे बढ़ाएगा तथा अधिक से अधिक समाजसेवियों को इस सेवा अभियान से जोड़कर राष्ट्रहित एवं समाजहित में निरंतर कार्य करेगा।

"शिक्षा • सेवा • समर्पण"
श्री टीकाराम सेवा संस्थान (पंजी.)
सेवा ही हमारा संकल्प, समाज ही हमारा परिवार।
💬
LRS Support
👋 Welcome! Please enter your name.