Logo
Loading...
News Image
02 August 2026 Event

श्री टीकाराम सेवा संस्थान के नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह संपन्न, निःशुल्क पुस्तकालय निर्माण हेतु ₹1.23 लाख सहयोग की घोषणा

टीकाराम सेवा संस्थान द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में रविवार को एन.एल. पब्लिक स्कूल, रूपनगर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने संस्था के सामाजिक, शैक्षिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि - उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भूप सिंह पाल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता (सुप्रीम कोर्ट) कुँवर रत्नेश रत्नरहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रामपाल सिंह रजौरिया, एडवोकेट ए.डी. शर्मा, श्री आशीष प्रधान, चौधरी विजेन्द्र सिंह एडवोकेट श्रीमती सुनीता सिंह, श्रीमती निर्मला सेंगर तथा श्री पवन शर्मा उपस्थित रहे।

संस्थान के संरक्षक श्री फतेह सिंह, अध्यक्ष श्री अंकुर कुमार, जिला अध्यक्ष श्री योगेन्द्र कुमार वार्ष्णेय, जिला महामंत्री श्री प्रमोद कुमार तथा विधिक सलाहकार श्री राहुल सिंह श्री विष्णु कुमार ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण, पटका, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

संस्थान के अध्यक्ष श्री अंकुर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि श्री टीकाराम सेवा संस्थान शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने संस्था के उद्देश्यों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज के सभी वर्गों से इस जनसेवा अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संस्था द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान कर उनके दायित्व सौंपे गए। श्री आशीष प्रधान को प्रदेश मीडिया प्रभारी, बबली वर्मा को महिला प्रकोष्ठ जिला महामंत्री, एडवोकेट ए.डी. शर्मा को वरिष्ठ विधिक सलाहकार तथा श्री यश बहादुर को जिला उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया।

समारोह के दौरान संस्था की ओर से ग्राम महेवा, हसायन में आर्थिक रूप से कमजोर एवं असहाय विद्यार्थियों के लिए निर्माणाधीन निःशुल्क पुस्तकालय एवं अध्ययन केंद्र की जानकारी दी गई। संस्था के इस सेवा कार्य से प्रेरित होकर श्रीमती निर्मला सेंगर ने ₹51,000, श्री लक्ष्मीकांत ने ₹51,000 तथा श्री रण सिंह सिसोदिया ने ₹21,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इस प्रकार पुस्तकालय निर्माण के लिए कुल ₹1,23,000 के सहयोग की घोषणा की गई। संस्था ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले संगठनों को समाज का सहयोग मिलना आवश्यक है। उन्होंने श्री टीकाराम सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में श्री दीपक पोरूष, श्री मुकेश बघेल, हिमांशु कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, बुद्धिजीवी, संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

जारीकर्ता
श्री टीकाराम सेवा संस्थान (पंजी.)
"शिक्षा • सेवा • समर्पण"
💬
LRS Support
👋 Welcome! Please enter your name.