Logo
Loading...
News Image
02 July 2026 Membership Abhiyan

श्री टीकाराम सेवा संस्थान ने अलीगढ़ में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन विस्तार को दी नई गति, नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों की हुई नियुक्ति

श्री टीकाराम सेवा संस्थान (पंजीकृत) द्वारा संगठन विस्तार एवं समाज सेवा के उद्देश्य से चलाए जा रहे सदस्यता एवं जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकुर कुमार के नेतृत्व में जनपद अलीगढ़ में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से संपर्क स्थापित कर उन्हें संस्था के उद्देश्यों, जनकल्याणकारी गतिविधियों एवं सामाजिक सेवा के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर संस्था की विचारधारा एवं सेवा कार्यों से प्रभावित होकर कई नए सदस्यों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की, जिन्हें विधिवत सदस्यता प्रदान कर संगठन से जोड़ा गया।

संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संस्था की अलीगढ़ की भावी जिला इकाई के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस अवसर पर श्री कुंदन सिंह जी को भावी जिला अध्यक्ष, श्री विशाल कश्यप जी को भावी जिला उपाध्यक्ष तथा श्री अली मजाहर जी को भावी जिला महासचिव के रूप में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही श्री संजय कुमार जी, श्री सुरेन्द्र जी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकुर कुमार ने कहा कि "श्री टीकाराम सेवा संस्थान शिक्षा, सेवा एवं समर्पण के मूल मंत्र के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा कार्य पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में मजबूत संगठन स्थापित कर भविष्य में पूरे भारत में सामाजिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करना है।"

नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं नवसदस्यों ने संस्था की गरिमा बनाए रखते हुए जनहित एवं समाज सेवा के कार्यों को प्रत्येक गाँव, कस्बे एवं शहर तक पहुँचाने तथा अलीगढ़ जनपद में एक सशक्त एवं सक्रिय संगठन खड़ा करने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने समाजहित, शिक्षा, सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं मानव कल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा संस्था के संगठनात्मक विस्तार को निरंतर गति देने का संकल्प व्यक्त किया।

जारीकर्ता
श्री टीकाराम सेवा संस्थान (पंजीकृत)
प्रदेश कार्यालय, उत्तर प्रदेश

💬
LRS Support
👋 Welcome! Please enter your name.