Logo
Loading...
News Image
09 July 2026 Environment

वृक्षारोपण महाभियान को गति देने हेतु डीएफओ से हुई महत्वपूर्ण बैठक, कार्ययोजना तैयार

दिनॉक - 09/07/2026 हाथरस
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में श्री टीकाराम सेवा संस्थान (रजि.) द्वारा संचालित प्रस्तावित वृक्षारोपण महाभियान को गति देने के उद्देश्य से आज पुनः श्री राकेश चन्द्र यादव (डीएफओ) से शिष्टाचार भेंट एवं विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान जनभागीदारी के माध्यम से अधिकाधिक पौधरोपण सुनिश्चित करने, विभिन्न स्थानों पर अभियान संचालित करने तथा महाभियान को व्यापक स्वरूप प्रदान करने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही आगामी वृक्षारोपण महाभियान सप्ताह के सफल आयोजन एवं शुभारंभ का संकल्प भी लिया गया।
इस अवसर पर श्री टीकाराम सेवा संस्थान (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकुर कुमार एवं जिला विधिक सलाहकार श्री राहुल सिंह उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक उत्तरदायित्व बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।
संस्थान के प्रतिनिधियों ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। संस्था का लक्ष्य जनसहभागिता के माध्यम से व्यापक स्तर पर पौधरोपण कर हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देना है।
बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि वृक्षारोपण महाभियान सप्ताह को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित कर पर्यावरण संरक्षण के संदेश को घर-घर तक पहुँचाया जाएगा।
श्री टीकाराम सेवा संस्थान (रजि.) समस्त नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से विनम्र अपील करता है कि पर्यावरण संरक्षण के इस पावन अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अपनी माँ के सम्मान में अवश्य लगाए। साथ ही लगाए गए पौधे की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लें, ताकि वह एक सशक्त वृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण प्रदान कर सके।
आइए, हम सभी मिलकर "एक पेड़ माँ के नाम" के संकल्प को जन-जन का अभियान बनाएं और हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
💬
LRS Support
👋 Welcome! Please enter your name.